लखनऊ में विधायक के घर से गिरा कटहल:स्कॉर्पियो का शीशा टूटा, आवास में घुसकर माली को मारने की कोशिश


लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में विधायक के आवास पर कटहल तोड़ने के दौरान एक स्कॉर्पियो कार का अगला शीशा टूट गया। इसके बाद कार सवार लोगों पर आवास पर काम करने वाले माली से मारपीट करने और विधायक के घर में घुसने का प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। बहराइच निवासी मोहम्मद जुबराइल ने बताया कि वो विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव के इंदिरानगर स्थित आवास पर काम करता है। 25 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे आवास परिसर में कटहल तोड़ा जा रहा था। इस दौरान वह और कर्मचारी सड़क पर खड़े होकर वाहनों को रोक रहे थे ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे। आरोप है कि इसी बीच एक स्कॉर्पियो वाहन नहीं रुका और उसी समय पेड़ से कटहल गिरने से कार का अगला शीशा टूट गया। कर्मचारियों ने कार सवार लोगों से माफी मांगते हुए शीशा बदलवाने की बात कही, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि कुछ देर बाद कार सवार अपने अन्य साथियों के साथ लौटे और जुबराइल के साथ मारपीट कर दी। साथ ही विधायक के आवास में घुसने का भी प्रयास किया। आसपास के लोग जुटने पर सभी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *