![]()
ममता दीदी का बड़ी इस समय सुनकर लगता है कि थोड़ा उनका सिस्टम हिला हुआ है। पश्चिम बंगाल में ऐसी सरकार देनी है जो किसी के साथ भेदभाव ना करें। और अब वहां काबा नहीं मां काली की पूजा होगी। यह बात वाराणसी पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने कहा। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बीएचयू में आयोजित राष्ट्रीय कला मंच कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आप वही धरती है जहां से मैंने शिक्षा संगीत और राजनीति को शुरू किया। मनोज तिवारी ने कहा – अब पश्चिम बंगाल की जनता ममता दीदी को सत्ता से बाहर करने का फैसला कर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी और उनकी सरकार ने मां, मानुष और माटी तीनों को रुला दिया है। बीजेपी संसाद तिवारी ने कहा कि बंगाल में आज हालत ये हो गई है कि लोग अपने मंदिर में पूजा भी नहीं कर पाते। त्योहार मनाने जाते हैं तो उनके खिलाफ साजिशें रच दी जाती हैं। उन्होंने सियासी दावा करते हुए कहा कि ममता दीदी अब जा रही हैं। भाजपा की पश्चिम बंगाल में सरकार आ रही है। भाजपा की सरकार बनते ही बंगाल में कानून का राज कायम होगा। वहां भी भगवा लहराएगा। बंगाल चुनाव में बीजेपी 15-20 सीट आगे चल रही पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर बात करते हुए तिवारी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में बढ़त बना रही है। उन्होंने कहा कि सर्वे भले “नेक टू नेक” की स्थिति बता रहे हों, लेकिन उनके अनुसार भाजपा 15–20 सीटों से आगे चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक वे 25 सभाएं कर चुके हैं और आगे भी प्रचार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास और निष्पक्ष शासन की जरूरत है। फेक वीडियो और एआई फोटो पर जताई चिंता मनोज तिवारी ने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ फर्जी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे भ्रामक कंटेंट पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि मैं कभी मांसाहारी का सेवन नहीं करता हूं लेकिन मैं यह भी बताना चाहता हूं कि गौ मास छोड़कर भाजपा किसी भी भोजन का विरोध नहीं करती है। उन्होंने कहा कि सपा के लोग मेरा यह फोटो वायरल कर रहे हैं यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को भी गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है इससे यह समझ में आ रहा है कि बंगाल में विपक्ष पूरी तरह से डरा हुआ है।
Source link
सांसद मनोज तिवारी बोले-ममता दीदी का सिस्टम हिल गया है:बंगाल में अब काबा नहीं काली की पूजा होगी,सपा मेरा AI मछली भात वाला फोटो वायरल कर रही