गाजियाबाद में सुबह से धूप खिली, मौसम साफ:दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, रात में उमस से मिल रही राहत


गाजियाबद में आज रविवार सबह से धूप खिली है। जहां दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज तापमान बढ़ने से हल्की उसम बढ़ी है। सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार की अपेक्षा आज तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। दिन में बादल भी छंटने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सितंबर माह 2 तिहाई बीत चुका है, मानसूनी बारिश का दौर खत्म् होने को है, जहां अक्टूबर माह की शुरू होते ही तापमान एक साथ नीचे जाएगा। दिन में तेज धूप रहेगी रात के मौसम में नमी आने से अब उमस से राहत मिलने लगी है। लेकिन आज दिन में धूप में तेजी रहेगी। जहां बारिश का दौर भी कम होने लगा है। दिन में धूप है, लेकिन उमस जैसी गर्मी कम है। रात भी सर्द होने लगी हैं, लेकिन धूप निकलने के समय तापमान बढ़ रहा है, आज हवा भी सामान्य यानी 6 किमी प्रति घंटा की गति से बह रही है। एनसीआर और आसपास के क्षेत्र में 25 सितंबर से तापमान में कमी आने की संभावना है। जहां रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर आने की संभावना है। जिससे उमस खत्म हो जाएगी और शाम होने के साथ ही दिन निकलते तक वायु में नमी अधिक रहती है, जिससे रात का तापमान गिरता है। इस माह 11 सितंबर को आखिरी बार बूंदाबांदी हुई। तभी से मौसम साफ बना हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *