सहारनपुर में नहर में गिरी होंडा सिटी कार:पुलिस-फायर टीम ने तेज बहाव से निकाला, अंदर कोई नहीं मिला


सहारनपुर के हलालपुर-चिलकाना रोड पर बुधवार सुबह बड़ी नहर में होंडा सिटी कार गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई। तेज बहाव के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर कार को बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि कार के अंदर कोई व्यक्ति नहीं मिला। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार नहर में कैसे गिरी। वाहन को कब्जे में लेकर उसके मालिक और हादसे की वजह की जांच की जा रही है। तेज बहाव के बीच चला रेस्क्यू सूचना मिलने पर फायर स्टेशन बेहट रोड से एमडीआरवी (मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल) टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में जवानों ने रेस्क्यू शुरू किया। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। विशेष उपकरणों से बाहर निकाली कार फायर कर्मियों ने लाइफ सेफ्टी उपकरणों और एमडीआरवी में मौजूद विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से होंडा सिटी कार (UK12B-2255) तक पहुंच बनाई। काफी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कार खाली मिलने पर मिली राहत कार बाहर निकालने के बाद फायर कर्मियों ने उसकी अच्छी तरह तलाशी ली। आशंका थी कि कहीं कोई अंदर फंसा न हो, लेकिन कार पूरी तरह खाली मिली। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। कार पुलिस के सुपुर्द, जांच जारी रेस्क्यू के बाद फायर सर्विस ने कार स्थानीय पुलिस के हवाले कर दी। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि कार नहर में कैसे पहुंची और घटना के समय उसके साथ क्या हुआ था। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *