Net Bowlers Join Team India Practice Session

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारियों को मजबूत करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के कैंप में चार नेट बॉलर्स को शामिल किया है। बोर्ड ने बुधवार को बताया कि हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियान और विपराज निगम अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेंगे, ताकि उन्हें मैच जैसी परिस्थितियों में तैयारी का मौका मिल सके।

BCCI ने आधिकारिक जानकारी दी

BCCI ने अपने बयान में कहा, ‘हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, तनुष कोटियान और विपराज निगम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले तैयारियों में मदद के लिए नेट बॉलर्स के रूप में टीम के साथ जुड़े हैं।’

भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका पहुंच गई।

भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका पहुंच गई।

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन का मिला इनाम

इन चारों खिलाड़ियों ने हाल के घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। तनुष कोटियान और हर्ष दुबे स्पिन गेंदबाज हैं। माना जा रहा है कि श्रीलंका की स्पिन चुनौती को देखते हुए उन्हें नेट्स में शामिल किया गया है। वहीं शिवांग कुमार और विपराज निगम भी अलग-अलग तरह की गेंदबाजी से बल्लेबाजों को अभ्यास कराएंगे।

श्रीलंका सीरीज की तैयारी पर फोकस

भारतीय टीम मैनेजमेंट पहले टेस्ट से पहले तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। नेट सेशन में ये चारों गेंदबाज बल्लेबाजों को मैच जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कराएंगे, ताकि टीम पहले टेस्ट के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सके।

———————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

आर प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस रैपिड में टॉप पर:18 में से 12 पॉइंट्स जुटाए; अब 18 ब्लिट्ज मैचों में होगा खिताब का फैसला

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने अमेरिका में खेले जा रहे सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट के रैपिड सेक्शन में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 18 संभावित पॉइंट्स में से 12 पॉइंट्स जुटाकर 1 पॉइंट की बढ़त बनाई। अब खिताब का फैसला 18 ब्लिट्ज मैचों से होगा। इस प्रदर्शन से साल के अंत में होने वाले ग्रैंड चेस टूर फाइनल में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.