![]()
सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 12.30 बजे गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, छुरी, बिना नंबर प्लेट की बाइक और करीब 50 किलो कटा हुआ गोवंश बरामद किया गया है। सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि देर रात में इंस्पेक्टर फतेहपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम इब्राहिमपुर के पास नदी किनारे कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। झाड़ियों की आड़ से खट-खट की आवाज आने पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को गोकशी करते देखा। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए ललकारा तो आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान रफी उर्फ रफा पुत्र के रूप में हुई। उसे इलाज के लिए CHC फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, एक छुरी, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा करीब 50 किलो कटा हुआ गोवंश बरामद हुआ है। फतेहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
Source link
सहारनपुर में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस से मुठभेड़:एक आरोपी के पैर में गोली लगी, 50 किलो गोवंश बरामद, दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार