![]()
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने सहायक अध्यापक टी जी टी अंग्रेजी भर्ती मामले को लेकर दाखिल आदित्य कुमार सिंह व 17 अन्य की याचिका की सुनवाई की। सुनवाई गुरुवार को भी होगी। इससे पहले कोर्ट ने 13 जुलाई 2026 को आदेश दिया था कि प्रश्न संख्या 3, 11, 12 और 100 तथा शपथपत्र के पैरा-31 में उल्लिखित “पाठ्यक्रम से बाहर” बताए गए प्रश्न के संबंध में निर्देश प्राप्त कर पेश करें। बुधवार को अधिवक्ता के. शाही ने बताया कि उन्हें अभी तक आवश्यक निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने अदालत से कहा कि दस्तावेजों का सत्यापन कल होना है, और यदि सत्यापन नहीं हुआ तो उनका वाद कारण निष्फल हो जाएगा। इस स्थिति को देखते हुए कोर्ट ने मामले को कल यानी 16 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे भी की जायेगी । कोर्ट ने कहा अधिवक्ता के. शाही ने 13 जुलाई के आदेश का पालन करने का आश्वासन दिया है, अन्यथा प्रतिवादी संख्या 2 को स्वयं अदालत के समक्ष उपस्थित होना होगा।
Source link
सहायक अध्यापक टीजीटी अंग्रेजी भर्ती मामला:कोर्स से बाहर के सवालों को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई जारी