सहायक अध्यापक का बैग चोरी, 20 हजार रुपये गायब:हरदोई मेडिकल कॉलेज में हुई घटना, पुलिस ने दो को पकड़ा


हरदोई मेडिकल कॉलेज में एक सहायक अध्यापक का बैग चोरी हो गया। बैग में 20 हजार रुपये होने का दावा किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब टड़ियावां ब्लॉक के सिविलियन विद्यालय राजेपुर के सहायक अध्यापक प्रमोद अपने घायल प्रधानाध्यापक अवध किशोर से मिलने मेडिकल कॉलेज आए थे। प्रमोद ने सर्जिकल वार्ड के बाहर एक परिचित के पास कुर्सी पर अपना बैग रखा और अंदर चले गए। कुछ देर बाद प्रमोद को बैग गायब मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस सहायता केंद्र में शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि तीन आरोपी उनका पीछा कर रहे थे, और उनमें से एक ने बैग उठा लिया था। फुटेज में एक आरोपी को एक वार्ड में मरीज के बिस्तर के पास खड़ा देखा गया। पुलिस ने मौके से उस आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान, किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रमोद को फोन कर उनका बैग वापस कर दिया, लेकिन प्रमोद का दावा है कि बैग में रखे 20 हजार रुपये गायब थे। कुछ देर बाद, दूसरा आरोपी भी मेडिकल परिसर में घूमता हुआ दिखा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *