![]()
दयानंद कॉलेज में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 21 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कॉलेज के कर्मचारी पर आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की, जिनके आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। 31 दिसंबर तक नहीं मिली नौकरी देवरिया के ग्राम धरमेर निवासी खुवलाल प्रसाद के अनुसार दयानंद कॉलेज छात्रावास के कर्मचारी अनूप कुमार मिश्रा से मुलाकात हुई। आरोप है कि जिसने कॉलेज में लैब असिस्टेंट या बाबू के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने एसटी कोटे के तहत बेटे की नौकरी लगवाने का दावा किया। साथ ही उसने 31 दिसंबर 2025 तक नौकरी नहीं मिलने पर छह जनवरी 2026 तक पेमेंट रुपये वापस देने का वादा किया। जिसके झांसे में आकर उन्होंने मार्च 2025 से दिसंबर 2025 तक अलग-अलग बैंक खातों से 21 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया। जो रुपये उन्होंने बाजार से उधार लेकर दिए थे। आरोपित के कारण उनका ब्याज करीब 4.63 लाख रुपये हो चुका है। नौकरी नहीं लगने पर उन्होंने अपने रकम वापस मांगी। जिस पर आरोपित जान से मारने की धमकी देने लगा। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
Source link
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर हड़प 21 लाख:पीड़ित ने DAV कॉलेज के कर्मचारी पर लगाया आरोप, कोतवाली में FIR