सरकारी जमीन पर लगा हैंडपंप बंद करने का आरोप:महिलाओं ने डीएम से लगाई गुहार ,अफसरों के चक्कर काटते रहे फिर भी नहीं हुई सुनवाई


मेरठ के पांडव नगर इलाके में सरकारी हैंडपंप बंद किए जाने को लेकर महिलाओं में नाराजगी है। क्षेत्र निवासी सुमन ने जिला अधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मोहल्ले के पास नगर निगम द्वारा लगाया गया हैंडपंप चालू हालत में था, लेकिन स्थानीय निवासी सुबोध कुमार जो एक फौजी है उसके परिवार ने उसे बंद करवा दिया। महिला का आरोप है कि सुबोध कुमार ने इलाके में एक प्राइवेट प्लॉट खरीदा था, जिसके बाद सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की गई। आरोप है कि हैंडपंप की हत्थी उतरवाकर उसमें सीमेंट भरवा दिया गया और ऊपर प्लेट लगाकर उसे पूरी तरह बंद कर दिया गया। इससे पूरे मोहल्ले में पानी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सुबोध कुमार और उसका परिवार दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज करता है। महिलाओं का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और आवाज उठाने पर डराया जाता है। महिला ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1076, नगर आयुक्त और समाधान दिवस में एसडीएम तक से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित महिलाओं ने अब जिला अधिकारी से गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सरकारी हैंडपंप दोबारा चालू कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *