![]()
प्रतापगढ़ में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सपा के प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान हंगामा हो गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे मामले में पांच नामजद समेत करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुतला दहन रोकने पर हुई धक्का-मुक्की नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक अंबेडकर चौराहे पर धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों के बावजूद धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। पुलिस ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया। विधायक और पदाधिकारी प्रदर्शन में रहे मौजूद प्रदर्शन में रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, शांति सिंह, शांतनु सिंह, वकार अहमद और मनीष पाल समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को नगर कोतवाली ले जाया गया। शाम 7 बजे दर्ज हुआ मुकदमा सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। इसी मामले में बुधवार शाम करीब 7 बजे पांच नामजद और करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जुटा रही प्रदर्शन से जुड़े साक्ष्य पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, झड़प और मुकदमे को लेकर सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
Source link
सपा के प्रदर्शन और पुतला दहन पर केस:पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद 5 नामजद समेत 150 पर मुकदमा