![]()
मथुरा और भूतेश्वर रेलवे स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते पलवल-मथुरा रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन ने परिचालन संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए पहले जारी किए गए बदलावों में संशोधन करते हुए कई ट्रेनों को अतिरिक्त रूप से निरस्त कर दिया है। अलग-अलग ट्रेनों का संचालन 8 से 11 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा। ऐसे में मथुरा, आगरा, पलवल, अलवर, कोसीकलां और दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 01941 आगरा कैंट-पलवल, 01942 पलवल-आगरा कैंट, 01943 आगरा कैंट-रुंधी और 01944 रुंधी-आगरा कैंट को 8 से 10 अक्टूबर तक पूरी तरह निरस्त किया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 51971 मथुरा-अलवर और 51972 अलवर-मथुरा का संचालन 9 से 10 अक्टूबर तक नहीं होगा। ट्रेन संख्या 64957 आगरा कैंट-पलवल 9 से 10 अक्टूबर तथा 64958 पलवल-आगरा कैंट 10 से 11 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा पहले जिन ट्रेनों के संचालन को पलवल और कोसीकलां तक सीमित करने की सूचना दी गई थी, उनमें भी बदलाव किया गया है। अब इन ट्रेनों को संबंधित तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से ही पूर्णतः निरस्त कर दिया गया है। इनमें ट्रेन संख्या 64016 शकूरबस्ती-मथुरा और 64019 मथुरा-शकूरबस्ती 9 से 10 अक्टूबर तक शामिल हैं। ट्रेन संख्या 64904 गाजियाबाद-मथुरा 9 से 10 अक्टूबर, 64903 मथुरा-गाजियाबाद और 64905 मथुरा-शकूरबस्ती 10 से 11 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 64910 शकूरबस्ती-मथुरा, 64073 धौलपुर-नई दिल्ली और 64074 नई दिल्ली-धौलपुर का संचालन 9 से 10 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस ऐप और वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य पूरा होने तक यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना ट्रेन संचालन की स्थिति देखकर बनाने की सलाह दी गई है।
Source link
मथुरा में यार्ड रीमॉडलिंग से 16 ट्रेनें प्रभावित:कई ट्रेनें 8 से 11 अक्टूबर तक रद्द, यात्री स्थिति जांचकर निकलें