![]()
मुजफ्फरनगर जिले की सदर सीट पर भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 61% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद कपिल देव अग्रवाल ही हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल हैं। उन्हें 53% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर भाजपा से गौरव स्वरूप की दावेदारी है, गौरव स्वरूप को 24% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर 6% के साथ राजीव गर्ग व 5% पर श्रीमोहन तायल हैं। 12% लोगों ने अन्य का ऑप्शन चुना है। सपा में पहली पसंद राकेश शर्मा हैं। इन्हें 84% लोगों ने पसंद किया है। जिया चौधरी 11% दीप्ती पाल को 3% अन्य का विकल्प 2% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में रविन्द्र गौतम को 43% लोगों पसंद किया है। सतीश रवि को 24% पुष्पाकर पाल 19% और अन्य विकल्प 14% लोगों ने पसंद किया है।
Source link
सदर सीट पर सपा से राकेश शर्मा पहली पसंद:बसपा से रवीन्द्र गौतम पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए