सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को कार ने कुचला:मेडिकल कॉलेज के पास हादसा, गेट पर 40 मिनट हंगामा


संभल में शनिवार सुबह करीब 3:15 बजे सड़क किनारे खाट पर सो रहे 65 साल के बुजुर्ग को टाटा नेक्सॉन कार ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज के गेट पर करीब 40 मिनट तक हंगामा हुआ। मामला चंदौसी रोड स्थित सिद्धिविनायक मेडिकल कॉलेज के पास का है। कैंटीन चलाते थे, सड़क किनारे सो रहे थे बुजुर्ग की पहचान गांव बिछोली निवासी शिवदयाल पुत्र हप्पू के रूप में हुई है। शिवदयाल मेडिकल कॉलेज के पास कैंटीन चलाते थे। शनिवार तड़के वह सड़क किनारे खाट डालकर सो रहे थे। इसी दौरान संभल की ओर से आ रही टाटा नेक्सॉन कार संख्या UP 25 DN 1716 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज गेट पर जुटी भीड़ घटना की सूचना मिलते ही शिवदयाल के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने बताया कि हादसा करने वाली कार मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर चली गई है। इसके बाद लोगों की भीड़ मेडिकल कॉलेज के गेट पर जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए गार्डों ने गेट बंद कर दिया। पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए परिजन सूचना पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को बताया कि दुर्घटना में शामिल कार पुलिस ने पकड़ ली है और उसका मेडिकल कॉलेज से कोई संबंध नहीं है। पुलिस की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए। हालांकि, मेडिकल कॉलेज के गेट पर करीब 40 मिनट तक हंगामा चलता रहा। कार कब्जे में, चालक की तलाश थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दुर्घटनाग्रस्त कार पुलिस के कब्जे में है और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *