घरेलू विवाद के बाद किसान ने कीटनाशक खाया:मेडिकल कॉलेज में मौत, सोने का कुंडल खोने को लेकर हुआ था विवाद


बदायूं में घरेलू विवाद के बाद एक 40 वर्षीय किसान ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। शनिवार सुबह करीब 6 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला उघैती थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव का है। मृतक की पहचान गांव निवासी मनोज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मनोज 20 अगस्त को आरा मशीन पर लकड़ी कटवाने गया था। वहां उसके कान में पहना हुआ छोटा सोने का कुंडल कहीं गिर गया। घर लौटने पर परिजनों ने कुंडल के बारे में पूछा, लेकिन वह उसे तलाश नहीं कर सका। कुंडल नहीं मिलने पर हुआ विवाद परिजनों ने बताया कि कुंडल नहीं मिलने को लेकर घर में विवाद हो गया। इसी बात से मनोज तनाव में आ गया। आरोप है कि 21 अगस्त को उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत सीएचसी से मनोज को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि खेत पर कीटनाशक की गंध लगने के कारण भी उसकी सांस लेने में परेशानी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की परिस्थितियों और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *