सचेंडी में खूंटा गाड़ने पर विवाद, युवक पर हमला:शिकायत से नाराज पड़ोसियों ने ऑटो से घसीटकर पीटा, सिर फोड़ा, 10 हजार लूटे


कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के बिनौर गांव में घर के सामने खूंटा गाड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायत से नाराज पड़ोसी पक्ष के लोगों पर एक युवक को बीच रास्ते ऑटो से खींचकर बेरहमी से पीटने, उसका सिर फोड़ने, हाथ तोड़ने और जेब में रखी 10 हजार रुपये की सैलरी छीनने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रविवार देर बारासिरोही सीएचसी भेजा घायल के परिजनों ने सोमवार दोपहर थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की पहले भी खूटा लगाने को लेकर हो चुका है विवाद पीड़ित अनमोल सिंह ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले पड़ोसी द्वारा घर के सामने जानवर बांधने के लिए खूंटा गाड़ने का विरोध करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था।जिसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की थी।इसी शिकायत से आरोपी पक्ष रंजिश मानने लगा था। रविवार देर रात करीब दस बजे अनमोल होटल में काम खत्म कर अपनी 10 हजार रुपये की सैलरी लेकर घर लौट रहा था।कटारिया रोड के पास अचानक एक ऑटो रुकवाकर आरोपी गोलू उर्फ बृजेंद्र ने उसे जबरन नीचे खींच लिया। आरोप है कि गोलू ने अपने चार-पांच साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए कहा कि उसने उनके मौसा रामप्रताप सिंह और मुनन्द के खिलाफ खूंटा गाड़ने की शिकायत क्यों की। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और इंकार करने पर उसे लाठी-डंडों व मुक्कों से बुरी तरह पीटा। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे सिर फट गया, जबकि हाथ में भी गंभीर चोट लगी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपये भी छीन लिए गए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए बारासिरोही सीएचसी भेजा। जहाँ उसका उपचार चल रहा। घायल के परिजनों ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे थाने पहुँचकर लिखित शिकायत की। पुलिस प्राप्त तहरीर के अनुसार मामले की जाँचकर में जुट गई है। क्या बोले थाना प्रभारी सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि घायल की तहरीर प्राप्त हुई है। उसका मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *