सचिव ने किया मेरठ जेल और सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण:बंदियों-किशोरों की सुविधाओं और विधिक सहायता का लिया जायजा


मेरठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) और जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों और किशोरों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कारागार के निरीक्षण में सचिव ने बंदियों से उनकी समस्याओं और विधिक सहायता की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पात्र बंदियों को नियमानुसार निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में किशोरों को मिल रही सुविधाओं, जैसे भोजन, चिकित्सा, शिक्षा, आवासीय व्यवस्था और स्वच्छता का जायजा लिया गया। सोनिका वर्मा ने किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा और अधिकारियों को नियमानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों और किशोरों के अधिकारों तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में कोई कमी न हो। साथ ही, शासन और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *