सकलडीहा में बनेंगे 10 नए आयुष्मान आरोग्य केंद्र:स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भूमि आवंटित


चंदौली के सकलडीहा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 नए आयुष्मान आरोग्य केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से तीन गांवों – फुल्ली, कोडरिया और सैदपुरा – के लिए तहसील प्रशासन द्वारा भूमि स्वीकृत कर दी गई है। यह पहल शासन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है। इन नए केंद्रों के निर्माण से प्रसव पीड़ित महिलाओं, जच्चा-बच्चा और ग्रामीण निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इसका उद्देश्य गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। सकलडीहा विकासखंड में कुल 104 गांव हैं। वर्तमान में, सीएससी के अंतर्गत 39 उप-स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 30 केंद्रों पर सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जाती हैं। नए उपकेंद्र फुल्ली, कोडरिया, सैदपुरा सहित 10 गांवों में स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों का निर्माण जिला पंचायत द्वारा लगभग 15 से 20 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र के लिए 3 बिस्सा 8 डिसमिल भूमि का उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इस परियोजना को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद ने बताया कि इन गांवों में केंद्र जल्द ही बनाए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *