संभल में मुंडन समारोह में बुजुर्ग की मौत:छत से गिरने के बाद अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा


संभल में एक मुंडन समारोह के दौरान छत से गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मऊ अस्सू में हुई, जहां बुजुर्ग अपने साले के बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। इस दुखद हादसे से समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की पहचान कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन मौहम्मदपुर की मिलक निवासी चरन सिंह (60) पुत्र डालचंद्र के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने परिजनों के साथ साले ऐलान के घर मऊ अस्सू पहुंचे थे। रविवार रात करीब 11 बजे बच्चों के मुंडन संस्कार के कार्यक्रम के बाद खाना खाने के उपरांत चरन सिंह छत से नीचे उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे आंगन में गिर गए। तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। छत से उतरते समय नीचे गिरे घायल चरन सिंह को रात करीब 12:30 बजे चंदौसी शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चरन सिंह अपने पीछे पत्नी विरमा देवी और तीन बेटों बलवीर, देवेश व नन्हें को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार दोपहर 12 बजे बुलंदशहर के अनूपशहर गंगा घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बेटे बलवीर ने बताया कि यह एक हादसा था, जिसमें छत से उतरते समय पैर फिसलने से उनके पिता की मौत हुई। इस मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *