संभल में दो घरों में लाखों की चोरी:बेटियों की शादी के लिए रखे 8.15 लाख नकद और जेवर ले उड़े चोर, पड़ोसी भी बना निशाना


संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के विसारु गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। सबसे बड़ी वारदात में एक ग्रामीण की बेटियों की शादी के लिए रखे 8.15 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महेंद्र पुत्र राम सिंह खड़गवंशी ने बताया कि उन्होंने करीब छह महीने पहले जमीन बेचकर अपनी दो बेटियों की शादी के लिए रकम जुटाई थी। उनकी 20 वर्षीय बेटी पिंकी और 18 वर्षीय बेटी पूजा की शादी होनी है। इसके लिए घर में 8 लाख 15 हजार रुपये नकद, दो तोले सोने के जेवर और करीब ढाई किलो चांदी के आभूषण रखे थे। सुबह बिखरा सामान देखकर हुई चोरी की जानकारी रविवार तड़के करीब चार बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उस समय महेंद्र और उनकी पत्नी लीलावती छत पर सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे। सुबह करीब पांच बजे बड़ी बेटी पिंकी की नींद खुली तो उसने घर का सामान बिखरा देखा। इसके बाद परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पड़ोसी के घर से भी जेवर और नकदी चोरी इसी गांव में चोरों ने पड़ोसी कुंवर सिंह राणा के घर को भी निशाना बनाया। वहां से करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इस घटना का पता भी सुबह परिवार के जागने पर चला। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, टीम गठित बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि महेंद्र की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 335 और 305(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है और आसपास के साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *