संभल में कल 7 घंटे बिजली बंद रहेगी:चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण और उपकेंद्र में मरम्मत कार्य होगा


संभल शहर में कल 13 अगस्त गुरुवार को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह निर्णय चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण कार्य के कारण लिया गया है, जिससे शहर की लगभग दो लाख आबादी प्रभावित होगी। विद्युत विभाग संभल के एसडीओ तृतीय राहुल चौधरी ने बुधवार रात जानकारी दी कि शासन द्वारा प्रस्तावित चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र चौधरी सराय और हयातनगर की 33 केवी लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। यह लाइन एक ही पोल से पोषित है। इस कार्य के लिए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस विद्युत कटौती से चौधरी सराय, नरोत्तम सराय, कबीर की सराय, दीपा सराय चौक, कोर्ट गर्दी, नाला, देहली दरवाजा, बदायूँ दरवाजा, महमूद खां सराय, नखासा, खग्गू सराय, हिन्दुपुरा खेडा, तुर्तीपुर इल्हा, फतेहउल्ला सराय, भूडा, आदमपुर रोड, हसनपुर रोड, मल्ली सराय, छोटी और बड़ी लाडम सराय, होज कटोरा, झरझारन, बरखेरियान, भूडा, नबाद, नवाब खेल, मेन बाजार, संपूर्ण सरायतरीन और संपूर्ण हयातनगर के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 33 केवी विद्युत उपकेंद्र में सीटी बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 11 केवी एसडीएम कोर्ट, टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3 और टाउन-4 फीडर से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। एसडीओ प्रथम जयप्रकाश वार्ष्णेय ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता निर्धारित समय से पहले अपने दैनिक कार्य निपटा लें। 11 केवी एसडीएम कोर्ट, टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3 और टाउन-4 फीडर से जुड़े औद्योगिक, वाणिज्यिक और घरेलू उपभोक्ताओं को इस विद्युत व्यवधान के लिए वैकल्पिक तैयारी करने की सलाह दी गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दैवीय आपदा, वर्षा या किसी अपरिहार्य कारण की स्थिति में सीटी बदलने का कार्य स्थगित भी किया जा सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *