संभल पहुंची 251 फीट तिरंगे वाली कांवड़:40 कांवड़ियों ने 230 KM यात्रा की, कल पातालेश्वर महादेव पर जल चढ़ाएंगे


संभल में हरिद्वार से 251 फीट लंबे तिरंगे के साथ 40 कांवड़िए पहुंचे हैं। इन्होंने आठ दिन में 230 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। ये कांवड़िए कल सावन माह की शिवतेरस पर ब्लॉक बहजोई के गांव सादातबाड़ी स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर पर जल चढ़ाएंगे। सोमवार दोपहर 2 बजे ये कांवड़िए तहसील संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव धुरैटा पहुंचे। इनमें तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव दुधापुर निवासी चंद्रपाल सिंह, बदन सिंह और टिंकू कुमार सहित 40 कांवड़िए शामिल हैं। 251 फीट लंबा तिरंगा उनकी कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण बना हुआ है। दो तस्वीरें देखें जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। इन 40 कांवड़ियों के अलावा गांव के 50 से अधिक लोग उनकी सहायता में लगे हैं। शाम 6 बजे तक यह कांवड़ अपने गांव पहुंच गई। डीजे साउंड के साथ कांवड़िए नाचते-झूमते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। संभल कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी, थाना रायसत्ती प्रभारी सौरभ त्यागी, थाना हयातनगर संजीव बालियान और थाना बहजोई राजीव कुमार मलिक पुलिस बल के साथ इस कांवड़ यात्रा को ‘बॉक्स फॉर्मेट’ में सुरक्षा दे रहे हैं। चंद्रपाल सिंह ने बताया कि वे 4 तारीख को हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने कहा कि रास्ते में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई, हर जगह पुलिस तैनात मिली और सभी सुविधाएं उपलब्ध थीं। टिंकू कुमार ने बताया कि वे भगवान भोलेनाथ और माता रानी की मूर्ति लेकर ‘जय जवान जय किसान’ के नारों के साथ कांवड़ ला रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *