![]()
संभल में शुक्रवार को जामा मस्जिद में जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। इस दौरान देश, दुनिया और शहर में अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद विवादित धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले तीनों रास्तों को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया था। सुरक्षा के लिए दो थानों की पुलिस के अलावा आरपीएफ (RRF) और पीएसी (PAC) को तैनात किया गया था। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह और सत्यव्रत पुलिस चौकी इंचार्ज विकास निर्वाल ने अपनी टीमों के साथ फुट पेट्रोलिंग की। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने कंट्रोल रूम से जामा मस्जिद क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की गई। संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर 01:40 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान लगभग 400 से 500 लोग मौजूद रहे। मस्जिद की ओर जाने वाले तीनों रास्तों पर बैरियर लगाकर बल तैनात किया गया था। नमाज अदा करने वालों के अलावा किसी को भी क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई नमाज में नवाब साद आदिल मोहम्मद फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मोहम्मद शाह हुसैन, मोहम्मद अकरम, कमर, कमाल, शमीम, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नन्हे, गुलाम आजाद और तैयब हसन सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। अल्ली पहलवान ने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। गांव सैफ खां सराय के जिया अशरफ ने संभल के माहौल को पूरी तरह शांत बताया। सईद अख्तर इजराइली ने कहा कि नमाज अच्छे तरीके से संपन्न हुई और देश-दुनिया, खासकर संभल शहर में अमन-शांति के लिए दुआ की गई। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका मजहब देश की खुशहाली का संदेश देता है, इसलिए देश की तरक्की के लिए भी दुआ की गई।
Source link
संभल जामा मस्जिद में हुई जुमे की नमाज:कड़ी सुरक्षा में 400 लोगों ने अदा की नमाज, सीसीटीवी से हुई निगरानी