संतकबीरनगर में छात्रों ने समझी न्यायालय की कार्यप्रणाली:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समर इंटर्नशिप कार्यक्रम


संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विधि छात्र-छात्राओं को न्यायालय की कार्यवाही और न्यायिक व्यवस्था की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। यह इंटर्नशिप 30 जून तक संचालित होगी। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के मार्गदर्शन और प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को न्यायालय की वास्तविक कार्यप्रणाली को करीब से देखने का अवसर मिला। इंटर्नशिप के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न न्यायालयों की कार्यवाही का अवलोकन किया और न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने विधि छात्रों को आपराधिक कानूनों के प्रावधानों, न्यायिक प्रक्रिया और विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को कानून के व्यावहारिक पक्ष को समझने और न्यायिक सेवा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने विधि छात्रों को अधिवक्ता चैंबर्स का भ्रमण भी कराया। यहां उन्हें अधिवक्ताओं के कार्यप्रणाली, मुकदमों की तैयारी और न्यायालयीन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधि छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर विधिक पेशेवर बन सकें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *