श्रीराम टिप्पणी पर मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:मानसिक चिकित्सालय पहुंच हिंदू महासभा ने मौर्य को प्रतीकात्मक भर्ती कराया, जीभ काट कर लाने पर रखा इनाम


समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के भगवान श्रीराम को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान का विरोध लगातार तेज हो रहा है। इसी कड़ी में आज अखिल भारत हिंदू महासभा ने आगरा में प्रदर्शन करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को प्रतीकात्मक रूप से “पागलखाने में भर्ती” करने का प्रयास किया। संगठन का कहना था कि इस तरह के बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले हैं। प्रदर्शन महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर के नेतृत्व में बिल्लोचपुरा स्थित मानसिक चिकित्सालय के बाहर किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि धार्मिक प्रतीकों और आस्थाओं पर लगातार विवादित टिप्पणियां कर समाज का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, अयोध्या राम मंदिर में दान राशि व आभूषणों की कथित चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि “जो अपने मंदिर की रक्षा नहीं कर सके, वह दूसरों की रक्षा कैसे करेंगे?” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि भगवान राम अपने मंदिर की रक्षा नहीं कर सके तो भक्तों की रक्षा कैसे करेंगे। इस बयान के बाद कई हिंदू संगठनों ने तीखी आपत्ति जताई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इस अवसर पर हिंदू महासभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *