श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा को लेकर बागपत में प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


बागपत में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा को लेकर मोर्चा खोल दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और सुरक्षा बहाल करने की मांग उठाई। बागपत में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए उन्हें पुनः सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष आशीष वशिष्ठ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि श्रीकांत त्यागी के एक निजी सुरक्षाकर्मी ने उनकी हत्या की साजिश रची थी और वह फरार हो गया, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने नोएडा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले श्रीकांत त्यागी को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, जिसे अब बहाल किया जाना चाहिए। वशिष्ठ ने कहा कि श्रीकांत त्यागी विभिन्न समाजों को साथ लेकर चलने वाले बड़े नेता हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा में चूक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अस्मितलाल को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *