बेटी से पैर दबवाने पर सास से विवाद:महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड किया, डेढ़ माह पहले बीमारी से पति की माैत हुई थी


कानपुर के बाबूपुरवा मे एक महिला ने सास से विवाद के बाद देर रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। फंदे से उतार कर महिला के को पास के निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डेढ़ माह पहले हुई थी पति की मौत
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र जगदेव सोनकर प्राइवेट कर्मी है। पिता जगदेव ने बताया की बेटी रंजना सोनकर (28) ने 2017 मे पड़ोस में रहने वाले कौशल सोनकर से लव मैरिज की थी। कौशल शराब का लती था। इसके चलते करीब डेढ़ माह पहले बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी। पिता जगदेव ने बताया की बुधवार दोपहर को रंजना की सास उसकी बेटी सोनम से हाथ पैर दबवा रही थी। रंजना ने मां को बेटी से पैर दबवाने से मना किया था। इसे लेकर बुधवार को दोनों के बीच मे विवाद हो गया था। विवाद के चलते बेटी कमरे में अंदर जाकर कुंडी बंद कर लिया और बोली अब वह भी अपने पति के पास चली जाएगी। यह बात सुनकर बेटी सोनम घर पहुंची और नानी को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंची और सभी मिलकर काफी देर तक दरवाजा खटकाते रहे। मगर अंदर से कोई आहट नहीं आई जिसके बाद सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। परिजन जैसे ही दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो बेटी को फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए। परिजन फंदे से उतार कर उसे पास के निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने तत्काल 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बाबूपुरवा थाने का फ़ोर्स व फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जाँच पड़ताल शुरू की। इसके बाद पुलिस ने घटना की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थाना प्रभारी बोले तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर होंगी कार्रवाई
बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया की परिजनों की ओर से अभी तक कोई आरोप नहीं लगाए गए और ना कोई तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *