श्रावस्ती सर्विलांस सेल ने 50 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए:अलग-अलग जगह से गायब हुए 13.20 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे गए


श्रावस्ती पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 50 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 13 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। बरामद किए गए सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। यह अभियान पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह ने इसका नेतृत्व किया, जबकि क्षेत्राधिकारी क्राइम भरत पासवान के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया। सर्विलांस टीम ने मोबाइल IMEI ट्रैकिंग, लोकेशन और नेटवर्क डेटा का विश्लेषण किया। विभिन्न थानों से प्राप्त गुमशुदगी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए इन मोबाइलों को सफलतापूर्वक बरामद किया गया।
बरामद मोबाइल फोन का वितरण शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दे रही है और तकनीक के उपयोग से लगातार सफलता मिल रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि सर्विलांस सेल केवल गुमशुदा मोबाइल बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों की लोकेशन ट्रैकिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रही है। पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल और जनपद के सभी थानों में सीईआईआर पोर्टल पर कार्यरत टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *