![]()
श्रावस्ती में रविवार शाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शाम 5 बजे के बाद हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे की मांग उठाई। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए गए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई गई। सपा ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं। पार्टी ने आशंका जताई कि प्रक्रिया में पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता बरतने और चुनाव आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग की। बोले- पात्र मतदाता का नाम नहीं हटना चाहिए प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। मतदाता सूची तैयार करने और उसमें संशोधन की प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। सपा ने SIR को लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए प्रक्रिया की समीक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी ने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन के दौरान पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रखना जरूरी है।
Source link
श्रावस्ती में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, मतदाता सूची से पात्र लोगों के नाम हटने की आशंका जताई