पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए मार्च:लक्की मारवत से इस्लामाबाद के लिए निकले हजारों लोग, दूरी 275 किमी; 2 हजार गिरफ्तार, संसद-हाईवे सील


पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों ने रविवार को लॉन्ग मार्च शुरू किया। हजारों लोग खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत से करीब 275 किमी दूर इस्लामाबाद के लिए निकले। लक्की मारवत से करीब 3 किमी आगे फ्रंटियर फोर्स और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव हुआ और पुलिस ने लाठीचार्ज किया। करीब एक घंटे बाद मार्च दोबारा शुरू हो गया। इससे पहले शहबाज सरकार ने पंजाब में कार्रवाई करते हुए PTI के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पार्टी का दावा है कि करीब 2 हजार लोगों को पकड़ा गया है। वहीं इस्लामाबाद में संसद और हाईवे की सुरक्षा बढ़ाते हुए कई रास्तों को कंटेनर लगाकर बंद किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *