श्रावस्ती में भरत तिवारी एनकाउंटर पर विरोध प्रदर्शन किया:प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की, कैंडल मार्च निकाला


श्रावस्ती में बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में प्रदर्शन हुआ। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला और घटना को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। यह कैंडल मार्च इकौना के सैमगढ़ा मोड़ से सीताद्वार मंदिर तक निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बिहार सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आत्मसमर्पण के बाद पुलिस द्वारा गोली चलाना गंभीर सवाल खड़े करता है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इसे एक साजिश बताते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने सरकार पर सवर्ण समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग भी की। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने कहा कि जब भरत ने सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था, तो फिर एनकाउंटर का कोई औचित्य नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत ने छोटे से लेकर बड़े अधिकारियों तक अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनकी आवाज उठती रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *