श्रावस्ती में दिखा खूंखार तेंदुआ:वन विभाग ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस


सिरसिया विकास खंड की ग्राम पंचायत भरथा कला के गुरवा गांव में शनिवार को एक भुसैले में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोपहर करीब तीन बजे तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। महिला ने सबसे पहले देखा तेंदुआ घटना शनिवार सुबह हुई, जब गुरवा गांव निवासी मुन्ना राम की पत्नी किसी काम से घर के पास बने भुसैले में गईं। वहां उनकी नजर अंदर छिपे तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखते ही वह घबराकर बाहर भागीं और शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते पूरे गांव में तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वन विभाग और पुलिस ने संभाला मोर्चा ग्रामीणों की सूचना पर ककरदरी वन रेंज के रेंजर मोहित श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए भुसैले के पास पिंजरा लगाया। वहीं, राजपुर मोड़ पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा भीड़ न लगाने की अपील की। कई घंटे बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव में फैली दहशत खत्म हो गई और ग्रामीणों ने राहत महसूस की। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *