शाहजहांपुर में महिला के झुमके छीने,4 KM पीछा कर पकड़ा:रास्ता पूछने के बहाने वारदात की, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


शाहजहांपुर में एक महिला के कान से झुमके छीनकर भाग रहे दो बाइक सवारों को पुलिस ने करीब चार किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। यह घटना तब हुई जब आरोपियों ने रास्ता पूछने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। यह घटना पीलीभीत जिले के दियोरिया थाना क्षेत्र के गझाड़ा निवासी कुंवर सेन और उनकी पत्नी के साथ हुई। वे किसी काम से जा रहे थे। निगोही थाना क्षेत्र में रास्ते में कुंवर सेन शौच करने के लिए रुके और उनकी पत्नी सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और महिला से पता पूछने लगे।
जैसे ही महिला ने हाथ उठाकर रास्ता बताने की कोशिश की, आरोपियों ने उसके कान से झुमके नोच लिए और मौके से फरार हो गए। महिला के चिल्लाने पर आसपास मौजूद कुछ बाइक सवारों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिसकर्मियों और कुछ बाइक सवारों ने मिलकर करीब चार किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया। एक गांव के पास लोगों ने आरोपियों को रोक लिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चांद और महमूद के रूप में हुई है, जो सिंधौली थाना क्षेत्र के रामपुर ताहरपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से छीने गए झुमके भी बरामद कर लिए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों ईंट भट्टे पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने गांव से निकले थे तभी उन्होंने बाइक पर बैठी महिला को झुमके पहने देखा। इसके बाद उन्होंने महिला का पीछा किया और झुमके छीन लिए। निगोही के प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *