![]()
शाहजहांपुर में एक किसान ने अपने खेत के रास्ते को बंद करने का आरोप लगाते हुए गाना गाकर गुहार लगाई है। किसान ने वीडियो में अपनी समस्या बताई। वहीं, उपजिलाधिकारी जलालाबाद (एसडीएम) ने इस वीडियो को भ्रमित करने वाला बताया है। मामला जलालाबाद थाना क्षेत्र के दियूरा गांव का है। यहां के निवासी सुभाष सिंह ने बताया कि उनके 22 बीघा खेत पर जाने वाला चक मार्ग गांव के एक व्यक्ति ने मकान बनाकर बंद कर दिया है। सुभाष सिंह के अनुसार, रास्ता बंद होने के कारण उन्हें पिछले साल आलू की फसल निकालने के लिए पड़ोसी खेत मालिक को दो क्विंटल गेहूं देना पड़ा था। इस साल मूंगफली की फसल भी दूसरे के खेत से निकालनी पड़ी। किसान ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक साल पहले भी इस संबंध में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन महीने पहले थाने में शिकायत करने पर लेखपाल, कानूनगो और पुलिस बल मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया था, लेकिन दूसरे पक्ष ने मकान का निर्माण जारी रखा, जिससे रास्ता अभी भी बंद है। दैनिक भास्कर किसान के दावों की पुष्टि नहीं करता है। दूसरी ओर, एसडीएम ने किसान के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि चक मार्ग पर कोई मकान नहीं बना है और मकान के आगे खाली रास्ता दिखाई दे रहा है। एसडीएम के अनुसार, इस मामले की पैमाइश पहले ही हो चुकी है और दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था। सुभाष सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनके फेसबुक पेज पर 95 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। सुभाष ने बताया कि वह अक्सर दूसरों की समस्याओं को इसी तरह उठाते हैं और अपनी समस्या को भी गाने के रूप में लोगों के सामने रखा है। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित लेखपाल ने फेसबुक आईडी पर उस वीडियो के कमेंट्स बाक्स में टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि जिस चकमार्ग (गाटा संख्या 205) के बंद होने और मकान बनाए जाने की बात कही जा रही है,
Source link
शाहजहांपुर में किसान ने गाना गाकर लगाई गुहार:खेत का रास्ता बंद करने का आरोप, एसडीएम बोले- पैमाइश हो चुकी है, भ्रमित करने वाला वीडियो