शाहजहांपुर तहसील में बुजुर्ग महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास:बहू से जमीन विवाद को लेकर पहुंची थी एसडीएम कार्यालय, जांच के लिए टीम गठित


शाहजहांपुर की पुवायां तहसील परिसर में गुरुवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और महिला को अपने कार्यालय ले गए। घटना उस समय हुई जब दियूरिया गांव निवासी चित्रा देवी जमीन विवाद की शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंची थीं। एसडीएम ने उन्हें कोतवाली जाने की सलाह दी थी। आरोप है कि कोतवाली जाने से पहले महिला ने तहसील परिसर में एक बोतल से अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें सुरक्षित रोक लिया। बेटे की मौत के बाद बढ़ा जमीन का विवाद चित्रा देवी ने बताया कि उनके बेटे का एक साल पहले निधन हो गया था। उनके ससुर ने करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन उनकी बहू के नाम वसीयत कर दी थी। बेटे की मौत के बाद से बहू और उनके बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आधी जमीन देने की मांग महिला का आरोप है कि पिछले एक साल से उन्हें जमीन का कोई लाभ नहीं मिल रहा और उन्हें न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जमीन में आधा हिस्सा दिया जाए, ताकि उनका बुढ़ापा सम्मानपूर्वक गुजर सके। उनका यह भी आरोप है कि मना करने के बावजूद खेत में जबरन फसल बो दी जाती है और शिकायत के बाद भी केवल औपचारिक जांच होती है। एसडीएम ने गठित की जांच टीम एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि महिला जमीन विवाद की शिकायत लेकर कार्यालय आई थीं। आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिलने के बाद उन्हें कार्यालय बुलाकर समझाया गया। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर गांव भेजी गई है। यदि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *