![]()
शामली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने विभिन्न स्थानों पर हवन पूजन और प्रसाद वितरण किया। जिले में दर्जनों से अधिक स्थानों पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना करते हुए विश्व शांति के लिए भी प्रार्थनाएं की गईं। देर शाम शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह बारात घर में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यहां भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और विधि-विधान से हवन पूजन किया गया। भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। हवन पूजन के बाद ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को हलवा का प्रसाद वितरित किया। इसके अतिरिक्त, आसपास से गुजरने वाले राहगीरों और अन्य लोगों को भी प्रसाद बांटा गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूजन और प्रसाद वितरण के बाद एक सभा का भी आयोजन किया। इस दौरान शामली शहर सहित आसपास के ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Source link
शामली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया:लोगों ने हवन पूजन, प्रसाद वितरण कर शोभायात्रा निकाली