शामली में अवैध शस्त्र तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:14 तमंचों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश


शामली में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसओजी और थाना आदर्श मंडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 अवैध तमंचे बरामद किए हैं। इनमें 10 तमंचे 315 बोर और चार तमंचे 32 बोर के हैं। रेलवे लाइन के पास चेकिंग के दौरान पकड़े गए पुलिस के अनुसार, अवैध शस्त्रों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी टीम और थाना आदर्श मंडी पुलिस गोहरनी पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14 अवैध तमंचे बरामद हुए। जहानपुरा और मंडावर के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिस उर्फ बच्ची पुत्र जुल्फान निवासी जहानपुरा, साहिब पुत्र फरमान निवासी जहानपुरा और बाबर उर्फ बवाना पुत्र इलियास निवासी मंडावर, थाना कैराना, शामली के रूप में हुई है। शोएब को बताया गिरोह का मास्टरमाइंड पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने शोएब पुत्र नामालूम निवासी तितरवाड़ा, थाना कैराना को गिरोह का कथित मास्टरमाइंड बताया। पुलिस के अनुसार, शोएब कम कीमत पर अवैध तमंचे उपलब्ध कराता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य इन हथियारों को अलग-अलग स्थानों पर अधिक कीमत में बेचते थे। सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर बेचते थे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शोएब से अवैध हथियार हासिल करने के बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। बिक्री से मिली रकम को आपस में बांट लेते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य काम अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त और तस्करी करना था। कथित मास्टरमाइंड पहले भी जा चुका है जेल पुलिस ने बताया कि कथित मास्टरमाइंड शोएब पहले भी अवैध तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू मामले में थाना आदर्श मंडी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरोह के अन्य सदस्यों और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *