भारतीय वायुसेना आज 8 अक्टूबर को अपना 94वां स्थापना दिवस मना रहा है। गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू होगा। एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर और फाइटर प्लेन करतब दिखाएंगे। तिरंगा लहराएंगे। इसमें एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सि
.
कार्यक्रम को देखते हुए गाजियाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरफोर्स स्टेशन के 2 किलोमीटर के दायरे में फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक है। आज विमानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। वायु सेना के पूर्व एयरचीफ मार्शल भी रहेंगे।

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर फाइटर जेट खड़े हैं।
बिना पास के कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता
मुख्य गेट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 10 लेयर में सुरक्षा है। बिना पास के कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता। कार्यक्रम स्थल से एक किलोमीटर दूर कोई भी गाड़ी नहीं जा सकेगी।
मुख्य गेट पर सभी वाहनों की जांच होगी। वाहन पास होने पर ही अंदर जा सकेंगे। जहां एके 103 राइफलों के साथ गरुड़ कमांडो भी तैनात हैं। यह बहुत ही घातक हथियार हैं। पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी इसमें शामिल हैं।
जमीन से लेकर आसमान तक करतब
भारतीय वायुसेना का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। जहां नीली ड्रेस में वायुसेना के जांबाज जमीन से लेकर आसमान तक करतब दिखाएंगे। इस बार एयर शो वाराणसी में हो रहा है। लेकिन, वायुसेना के हेलिकॉप्टर आसमान में तिंरगा लेकर उड़ान भरते दिखेंगे।
परेड में शामिल सभी टोलियां राष्ट्र ध्वज को सलामी देकर अपने जज्बे को दिखाएंगी। हर टोली में लीडर समेत 35 जवान शामिल हैं। वायुसेना के बैंड की धुन और जवानों के कदम से मिलते कदम स्थापना दिवस को और भी गौरवांनित करेंगे।
रिहर्सल में पहली बार महिला टीम ने लीड किया
6 अक्टूबर को एयरफोर्स की ओर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर रिहर्सल हुआ। इसमें एयरफोर्स के जवानों की आठ टुकड़ियां शामिल हुईं। इनमें एक फ्लाइट लीडर समेत 35 जवान थे। पहली बार महिला एयरफोर्स कर्मी ने थ्री नॉट थ्री ड्रिल को लीड किया।
जहां एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर हवा में तिरंगा लेकर स्टेशन के ऊपर से उड़े। इस दौरान नीचे एयरफोर्स के जवान और अधिकारियों ने तिरंगे की सलामी ली। सभी नीले रंग की ड्रेस पहने थे। एयरफोर्स के कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उनके साथ उनके परिवार के लोग भी रिहर्सल देखने पहुंचे थे।

दुनिया में चौथी सबसे बड़ी वायु सेना भारत के पास
2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में भारत के पास चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। IAF के पास 1700 से ज्यादा एयरक्राफ्ट और 1,40,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। भारतीय वायु सेना का पास दुनिया के सबसे एड्वांस्ड फाइटर जेट्स में से एक सुखोई Su-30MKI है जिसे माइटी हंटर भी कहते हैं।
IAF के पास गरुड कमांडो फोर्स भी है जिसे काउंटर टेररिज्म, कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू और होस्टेज रेस्क्यू जैसे मिशन्स के लिए तैयार किया गया है।
