शामली के सीएचसी कुड़ाना में बिजली गुल:अस्पताल परिसर में अंधेरा छाया, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित; ग्रामीण परेशान


शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुड़ाना में गुरुवार शाम बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरा अस्पताल परिसर अंधेरा छा गया। इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार शाम बिजली गुल होने के कारण सीएचसी कुड़ाना में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। अस्पताल परिसर में चारों ओर अंधेरा छा गया, जिसके चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अस्पताल की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रात की आपातकालीन सेवाओं के लिए डॉक्टर और फार्मासिस्ट की ड्यूटी तय होने के बावजूद अस्पताल में पर्याप्त स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं थे। साथ ही, बिजली जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं थी, जिससे मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित ने बताया कि अस्पताल का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी गई है और ट्रांसफार्मर ठीक होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में जनरेटर या अन्य वैकल्पिक बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि बिजली बाधित होने पर भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *