शादी में मैसेज पर विवाद, दुल्हन का शादी से इनकार:दुल्हन पक्ष पर धोखाधड़ी और पैसे वसूलने का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग


शामली के एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के फोन पर आए एक मैसेज को लेकर विवाद हो गया। दूल्हे के विरोध करने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई हुई। घटना के बाद दूल्हे के पिता ने आदर्श मंडी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने दुल्हन पक्ष पर धोखाधड़ी और पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। दूल्हे के पिता का दावा है कि दुल्हन पहले से तलाकशुदा थी और उसने पहले भी पैसे लेकर समझौता किया था। यह घटना दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित ‘द एवेन्यू’ मैरिज होम में शनिवार रात हुई। थाना मोहन क्षेत्र के निशांत की शादी मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी शिवानी उर्फ रिंकी से 11 जुलाई को होनी थी। दुल्हन शिवानी के फोन पर बार-बार मैसेज आने पर दूल्हे ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद मामला बिगड़ गया। रात करीब 1:30 बजे पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट तक बात पहुंच गई। इस दौरान दूल्हे के मामा को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुल्हन पर लगाए आरोप, बोले- तलाक ले चुकी है इसके बाद कल देर रात निशांत उप विशु दूल्हे के पिता रामा नंद ने थाने में तहरीर देकर लड़की लड़की के जीजा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि निशांत और शिवानी की शादी करीब 2 महीने पहले पक्की हुई थी। जिसमें लड़की पक्ष ने शामली में आकर शादी करने की बात कही। जिसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने खुद मैरिज होम बुक किया। सारी चीज की व्यवस्था की। अब घटना के बाद पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर दुल्हन शिवानी उप रिंकी उसका भाई मोहित,भाई अंशुल शादी के खिलाफ ताहिर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दूल्हे के पिता रामानंद ने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी दुल्हन शादी के बाद तलाक ले चुकी है। एक अन्य व्यक्ति के साथ भी शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी कर चुकी है। वहीं थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है। हालांकि अभी कोई थाने नहीं पहुंचा। दोनों पक्षों की बात सुनकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *