शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता ने कोतवाली देहात थाने में दर्ज कराया था मामला


बिजनौरकी कोतवाली देहात थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार देर शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने 20 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया था कि मुजफ्फरनगर जिले के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी सैफ अली ने उसे निकाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि बाद में सैफ अली ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके अतिरिक्त, उसने बिजनौर रोड स्थित ईदगाह के पास रहने वाले अबरार अंसारी पर उसके साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने यह भी कहा कि सैफ अली के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सैफ अली पुत्र आसिफ अली को गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद के तिराहे से गिरफ्तार किया। कोतवाली देहात थाना पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *