शंकर-गौरा स्वरूप में बाबा विश्वनाथ ने दिए दर्शन; PHOTO:साढ़े पांच लाखों श्रद्धालुओं ने दूसरे सोमवार को किया दर्शन,6 द्वार से भक्तों ने किया प्रवेश


सावन के दूसरे सोमवार पर काशी पूरी तरह शिवमय रही। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ ने माता गौरा के साथ शंकर-गौरा स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु काशी पहुंचे। देर शाम तक करीब साढ़े पांच लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर से लेकर शहर के प्रमुख शिवालयों तक हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष गूंजते रहे। शयन आरती से पहले बाबा विश्वनाथ और माता गौरा की प्रतिमाओं को मंदिर प्रांगण में भ्रमण कराया गया। आर्चकों ने विशेष रूप से सजी भव्य पालकी में बाबा विश्वनाथ और माता गौरा की प्रतिमाओं को विराजमान कराया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शयन आरती संपन्न हुई। शंकर-गौरा स्वरूप के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। मान्यता है कि पूरे वर्ष में यह पहला अवसर होता है, जब बाबा विश्वनाथ माता गौरा के साथ इस स्वरूप में दर्शन देते हैं। अब पहले तस्वीरों में देखिए कैसा रहा दूसरे सोमवार को काशी दृश्य छह द्वारों से कराया गया प्रवेश सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। गंगा में बढ़े जलस्तर के कारण गंगा द्वार से प्रवेश बंद रखा गया। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। भक्तों को छह द्वारों से धाम में प्रवेश कराया गया। बैरिकेडिंग, कतार व्यवस्था और निगरानी के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों पर भी विशेष सतर्कता बरती गई। गंगा की लहरें घाटों की सीढ़ियों तक पहुंचती रहीं, वहीं श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। काशी की गलियों से लेकर घाटों और शिवालयों तक आस्था की लहर देखने को मिली। शिवालयों में भी उमड़ी भीड़ बाबा विश्वनाथ धाम के अलावा शहर के प्रमुख शिवालयों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भक्तों ने गंगाजल, दूध और बेलपत्र से भगवान शिव का अभिषेक किया। कांवड़ियों के जत्थों के पहुंचने से कई मार्गों पर बोल-बम की गूंज सुनाई देती रही। काशी की कंकर-कंकर में शंकर की मान्यता सावन के दूसरे सोमवार को साकार होती नजर आई। डीएम ने कंट्रोल रूम से परखी व्यवस्था सावन के दूसरे सोमवार को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। डीएम ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *