वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली:कहा- खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं, आयरलैंड-इंग्लैंड दौर पर रवाना


15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में सिलेक्शन हो गया है। उन्हें सीनियर टीम में 3 नंबर की जर्सी मिली है। भारत का यह दौरा 26 जून से शुरू हो रहा है, जिसके लिए BCCI ने सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो शेयर किया है। टीम इंडिया का पहला बैच आज आयरलैंड के लिए रवाना होगा। सिलेक्शन पर वैभव की पहली प्रतिक्रिया
भारतीय टीम में चुने जाने पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्होंने पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। वैभव के मुताबिक, उनके अब तक के करियर का यह सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में लिखना नामुमकिन है। वैभव पहली बार नेशनल टीम में
वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। वे सबसे कम उम्र में नेशनल टीम में सिलेक्ट हुए सबसे युवा भारतीय बने।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *