युवती से दुष्कर्म मामले में 150 पन्नों की चार्जशीट दाखिल:खागा में मंगेतर को बंधक बनाकर की थी वारदात, तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका की तैयारी


फतेहपुर के बहुचर्चित मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कोर्ट में 150 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। खागा कोतवाली क्षेत्र में 24 अप्रैल को हुई इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया था। मामले में तीन आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे नौबस्ता रोड स्थित एक बाग में आरोपियों ने युवती और उसके मंगेतर को रोक लिया था। आरोपियों ने मंगेतर को बंधक बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई और उससे ऑनलाइन धनराशि भी ट्रांसफर करवाई गई। आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। एफआईआर में देरी पर कोतवाल और दरोगा हुए थे निलंबित मामले में शुरुआत में एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर तत्कालीन खागा कोतवाल रमेश पटेल और उपनिरीक्षक अनीस को निलंबित कर दिया गया था। बाद में 26 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी युवराज सिंह और ललित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक लाख के इनामी मुख्य आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी घटना के बाद मुख्य आरोपी बबलू सिंह सिंगरौर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वारदात के 13 दिन बाद 7 मई को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई की तैयारी पुलिस ने विवेचना के दौरान जुटाए गए सभी साक्ष्यों, गवाहों के बयान और तकनीकी प्रमाणों को आरोप पत्र में शामिल किया है। अब तीनों आरोपियों बबलू सिंह सिंगरौर, युवराज सिंह और ललित सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *