![]()
मेरठ, नोएडा, दिल्ली सहित पूरे पश्चिमी यूपी में पिछले 1 साल में प्रापर्टी की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसका बड़ा कारण एनसीआर सहित वेस्ट यूपी में लगातार नए डवलपमेंट प्रोजेक्ट का चालू होना है। जब से मेरठ-दिल्ली के बीच रैपिड ट्रेन, मेरठ मैट्रो चली है। नोएडा जेवर एयरपोर्ट बना है वहीं हिंडन एयरपोर्ट पर भी फंग्शनिंग बढ़ी है इस एरिया में फ्लैट्स की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं। अब बिल्डर्स अफोर्डेबल लग्जरी फ्लैट पर जा रहे हैं। इसे देखते हुए तमाम हाउसिंग कंपनियां अफोर्डेबल लग्जरी होम्स प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। वेस्ट यूपी, नोएडा के बिल्डर्स ने मंगलवार को इस पर ऑनलाइन संवाद किया। क्यों बढ़ रही हैं कीमतें क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के प्रेसिडेंट दिनेश गुप्ता ने कहा “बीते कुछ समय में जमीन और निर्माण लागत में बढ़ोतरी ने कीमतों को बढ़ाया है। रिपोर्ट बताती है कि निर्माण लागत में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, इसकी वजह सीमेंट, स्टील और कच्चे माल के दाम बढ़ना है।”
Source link
वेस्ट यूपी में प्रापर्टी की कीमतों में उछाल:रैपिड, मैट्रो, जेवर एयरपोर्ट के कारण‘अफोर्डेबल लग्जरी’ घरों की बढ़ी मांग