विश्व कायस्थ संस्थान का सामूहिक होली मिलन:गोमती नगर स्किल क्लब में रंग, संगीत और सौहार्द के साथ


गोमती नगर स्थित स्किल क्लब में विश्व कायस्थ संस्थान (उत्तर प्रदेश इकाई) की ओर से ‘सामूहिक होली मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया, जिससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। यशी श्रीवास्तव ने ‘पिया तोसे नैना लागे रे’ पर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि शुभम सिन्हा ने ‘मेरा मुर्शिद खेले होली’ गीत गाया। पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी बाल कलाकार शौर्य मोहन ने ‘करेंट लगा रे’ पर नृत्य कर दर्शकों का मनोरंजन किया। ब्रजलता टीम ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं पारली प्रधान ने ‘महिषासुर मर्दिनी’ पर ओजपूर्ण प्रदर्शन किया।समारोह का मुख्य आकर्षण ‘फूलों की होली’ रही। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर खुशियां बांटीं, जिससे पूरा वातावरण होली के रंगों में सराबोर हो गया। कलाकारों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के समापन पर उदय सिन्हा, रितिका श्रीवास्तव और डॉ. महेंद्र मोहन श्रीवास्तव को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी कलाकारों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ।इस आयोजन में आलोक रंजन, आदर्श श्रीवास्तव, राजीव प्रधान, संजय कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आकाश निगम और विनोद श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *