विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप:पति पर मारपीट,अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज


हाथरस के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का एक मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता ने कल देर रात यह मुकदमा दर्ज कराया है। हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने उन पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 7 फरवरी 2013 को कासगंज निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और उसके साथ मारपीट करता है, साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता है। शादी में करीब दस लाख रुपये खर्च हुए थे, जिसे उसके पति ने बेच दिया। जान से मारने की धमकी भी दी महिला के दो बेटे हैं। उसका आरोप है कि पति बच्चों के लिए राशन भी नहीं लाता और धमकी देता है कि अगर वह घर वापस आई तो उसे और बच्चों को पेट्रोल डालकर आग लगा देगा। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके ससुर राजपाल, जेठ और सास भी उसके साथ मारपीट करते हैं और गाली-गलौज करते हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। मना करने पर वह उसे पीटता है और घर से बाहर निकाल देता है। पति ने उससे अपने पिता से वैगनआर गाड़ी लाने की मांग की है और धमकी दी है कि यदि वह गाड़ी नहीं लाई तो उसे जिंदा जला देगा। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *