विरोध दर्ज करना हमारा संवैधानिक अधिकार:किसान नेता बोले- झूठे मुकदमे वापस न हुए तो होगा बड़ा आंदोलन


फर्रुखाबाद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिला अध्यक्ष सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यदि झूठे मुकदमे वापस नहीं हुए तो किसान आंदोलन करेंगे। पुलिस ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में कोतवाली से ही जमानत मिल गई। यह मामला बुधवार रात फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में हुए धरने से जुड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने पर धरना समाप्त हो गया था। गुरुवार को इस मामले में एक होमगार्ड द्वारा जिला अध्यक्ष सहित सात नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। शुक्रवार को संगठन के कार्यालय पहुंचे पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विरोध दर्ज करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार और प्रशासन नहीं सुन रहा, तो आम आदमी के पास आंदोलन के अलावा क्या रास्ता बचता है। यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि धरने के बाद सकारात्मक वार्ता हुई थी और पदाधिकारी घर लौट गए थे। गुरुवार को जिलाधिकारी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक मुद्दों पर चर्चा भी हुई थी। इसके बावजूद धोखे से यह कार्रवाई करना निंदनीय है और प्रशासन की हठधर्मिता को दर्शाता है। उन्होंने दर्ज किए गए झूठे मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग की। आज तक नहीं ली परमिशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आज तक परमिशन नहीं ली है। उन्होंने क्या थाना का घेराव करना पड़े तो क्या थाना अध्यक्ष हमको परमिशन दे देगा। सांकेतिक ढंग से हम लोग रोड जाम करते हैं क्या कोई परमिशन देता है या दे सकता है। आज तक हमारी कोई परमिशन ही नहीं हुई। यह पहली बार मामला सामने आया है। हमारी तो इतने बड़े-बड़े कार्यक्रम होते हैं। महापंचायत में टिकैत जी खुद जाते हैं। हमारी तो सूचना ही परमिशन है। उन्होंने कहा किसानों के साथ अन्याय हो रहा है उसे समय परमिशन देखेंगे कि उसकी बात को रखेंगे। यह तरीका प्रशासन का गलत है और इसका पूरा विरोध किया जाएगा सरकार को इसका जवाब दिया जाएगा। किस समय आने पर वोट की चोट के आधार पर जवाब देगा। जरूरत पड़ी और आंदोलन बड़ा करना पड़ा तो वह भी करेंगे। उन्होंने कहा डॉक्टरी किन लोगों की कराई जाती है जिन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है। उन्होंने कहा मुकदमा वापस नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय कटियार, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, पश्चिम प्रदेश सचिव उदयवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर, रामनरेश राजेश्वर सिंह नवीन यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *