विमेंस वर्ल्डकप फाइनल-इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया को 151 रन का टारगेट:कप्तान सिवर ब्रंट ने फिफ्टी लगाई; फ्रेया कैम्प ने 44 रन बनाए


विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 151 रन का टारगेट दिया है। लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। शुरुआती 4 विकेट 70 रन पर गंवाने के बाद कप्तान नैट सिवर-ब्रंट और फ्रेया कैम्प ने नाबाद 80 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर 58 रन बनाए। फ्रेया कैम्प 28 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। इससे पहले एमी जोन्स (6), डैनी वायट-हॉज (8), एलिस कैप्सी (23) और हीदर नाइट (2) आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लूसी हैमिल्टन, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिन्यू और किम गर्थ ने 1-1 विकेट लिया। मेजबान इंग्लैंड 2009 में एक बार टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है, जबकि ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड 6 बार चैंपियन रहा है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में 6-6 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची हैं। प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन। इंग्लैंड: डैनी वायट हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लस्टन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *