विनीत राय हत्याकांड का 1 लाख का इनामी गिरफ्तार:तीन महीने से चल रहा था फरार, अंधऊ हवाई पट्टी के पास पकड़ा गया


गाजीपुर में बिंदू होटल मालिक के बेटे विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात करीब 9:05 बजे अंधऊ हवाई पट्टी के पास से जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव को पकड़ा। आरोपी करीब तीन महीने से फरार था। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब उससे हत्याकांड और फरारी के दौरान उसके संपर्कों को लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद से फरार था आरोपी पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को बिंदू होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या हुई थी। मामले में सोनू यादव का नाम सामने आया था। हत्याकांड के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर की रात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को सूचना मिली कि सोनू यादव अंधऊ हवाई पट्टी के आसपास मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही। करीमुद्दीनपुर का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार सोनू यादव की उम्र करीब 25 साल है। वह मूल रूप से करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया कोडरताल का रहने वाला है। फिलहाल वह कालिधाम कॉलोनी, गौसाबाद में रह रहा था। पुलिस उससे हत्या में उसकी भूमिका और फरारी के दौरान उसके संपर्कों के बारे में पूछताछ कर रही है। 2018 से 2025 तक दर्ज हैं 12 मुकदमे पुलिस के अनुसार, सोनू यादव का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ 2018 से 2025 के बीच कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम, आयुध अधिनियम, मारपीट, जानलेवा हमला, बलवा और धमकी के मामले शामिल हैं। वर्ष 2021 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ था। 2025 में आयुध अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई थी। विनीत राय हत्याकांड में भी मुकदमा दर्ज पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड में सोनू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *